सुबह सुबह दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, जूना पारा के पास हुआ बड़ा हादसा

- Advertisement -

@ जुटाई जा रही युवकों की पहचान, दुर्घटनाकारित ट्रक मौके से फरार
तखतपुर। जूना पारा चौकी अंतर्गत ग्राम जूना पारा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

Oplus_16908288

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में जूना पारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारण सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Oplus_16908288

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -