@ सर्व श्रीवास सेन समाज की बैठक में भवन और भूमि के प्रस्ताव पर हुई चर्चा
Oplus_16908288
दिनेश श्रीवास पाली से
पाली, कोरबा। सर्व श्रीवास सेन समाज पाली ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस महामाया मंदिर प्रांगण, पाली में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
Oplus_16908288
बैठक के दौरान समाज की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकारिणी के विस्तार तथा समाज के सदस्यों को एकजुट करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।बैठक में समाज के लिए स्वयं का भवन एवं भूमि उपलब्ध कराने का विषय प्रमुखता से रखा गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत केराझरिया के सरपंच एवं जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा को भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र सौंपा गया। समाज के सदस्यों ने कहा कि अपना भवन होने से सामाजिक बैठक, सामुदायिक कार्यक्रम, विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।इस प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताते हुए भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने तथा आगामी दिनों में कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। सदस्यों ने कहा कि समाज का अपना भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा और सामाजिक गतिविधियों को एक स्थायी स्थान मिलेगा।बैठक में समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा बच्चों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए समाज के सभी लोगों से बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
Oplus_16908288
बैठक में बिलासपुर संभाग महिला प्रकोष्ठ श्रीवास समाज के प्रभारी सावित्री श्रीवास, दिनेश श्रीवास, रोशन श्रीवास, राजकुमार राजू श्रीवास, गौरव श्रीवास, दीपक श्रीवास, राजाराम श्रीवास, विजय श्रीवास, कन्हैया श्रीवास, नेहरू श्रीवास, सुरेश श्रीवास, अजीत श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, अंजोर श्रीवास, अनिल श्रीवास एवं लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।