फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने घोषित किया इनाम

- Advertisement -

@ सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय, पुलिस देगी 5 हजार का इनाम

Oplus_16908288

श्री न्यूज 36 गढ़। बिलासपुर। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर ने पुलिस चौकी बेलगहना में दर्ज अपराध के एक फरार आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की पहचान अभिषेक निषाद (22 वर्ष), पिता विनोद निषाद, निवासी ग्राम परसदा आवासपारा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

Oplus_16908288

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। वहीं पुरस्कार प्रदान करने के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इन नंबरों पर दें सूचना:

  • पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर – 07752-223330

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बिलासपुर – 9479193003

  • पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कोटा – 9479193009

  • पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर – 07758-228504

  • चौकी प्रभारी, बेलगहना – 9479193045

  • Oplus_16908288

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपी की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें। आपकी एक सूचना पुलिस को आरोपी तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

श्री न्यूज़ 36 गढ़ | बिलासपुर

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -