
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर शाहिद पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। कलेक्टर के आदेश अनुसार जनहित में चालानी कार्यवाही एवं जन जागरूकता के तहत तंबाकू सेवन से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव स्कूल कॉलेज के बच्चों में अधिक देखा जा रहा है। युवा वर्ग नशे की तरफ ज्यादा झुकाव होते जा रहे हैं। इस कारण स्कूल एवं कॉलेज में लगातार विशेष रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इससे मुख का कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़े कैंसर, बीपी शुगर आदि से प्रति वर्ष 12 लाख लोगों की मौत होती है। जिससे आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक नुकसान होता है।

चल रहा कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई

नशे से व्यापक रूप से सेवन को देखते हुए कोटपा एक्ट का पालन करने के लिए चालान करवाई की जारी है। इस सिलसिले में बिलासपुर स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट की जानकारी स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर योगेंद्र नाथ चौहान, सोशल वर्कर सुनील श्रीवास एवं अन्य स्टाफ द्वारा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विगत दिनों मोहती इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल बिलासपुर, मिशन उत्तर माध्यमिक शाला बिलासपुर सहित अनेक स्कूलों में अभियान के तहत लोगों में जागरूकता एवं समझाइश दी गई।



