ब्रेकिंग न्यूज : नदी पार करते समय बहे तीन बच्चे, गांव में छाया मातम

- Advertisement -
Oplus_16908288
Oplus_16908288
तीनों मासूम बच्चे,,

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

गनियारी, तखतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के मामले में रविवार सुबह बड़ी अपडेट सामने आई। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल का शव नदी में थोड़ी दूर पुल के नीचे से बरामद कर लिया। नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान अनमोल जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल, स्तुति जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल और शिक्षा जायसवाल पिता विजय जायसवाल के रूप में हुई है। तीनों बच्चे ग्राम पंचायत समडील के निवासी हैं। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के पालक प्रतिदिन अपने वाहन से स्कूल छोड़ते थे। घटना के दिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, स्कूल में छुट्टी होते ही बच्चों ने शॉर्टकट के चक्कर में नदी पार करना ज्यादा बेहतर समझा और तेज बहाव के कारण तीनों बच्चे बह गए और तीनों की मौत हो गई।  दो 2 दिन पूर्व मल्हार के पास एक गांव में एक 7 और 4 वर्षीय भाइयों की मौत तालाब में डूबने से हुई थी। उनके पिता मोबाइल में व्यस्त थे, उनके दोनों छोटे बच्चे पास ही तालाब में डूब गए थे।

बताया गया कि हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम सुबह करीब 6 बजे से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद टीम को दूसरे मासूम का शव बरामद करने में सफलता मिली। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Oplus_16908288

तीसरे मासूम की तलाश जारी

तीन बच्चों के नदी में बहने के बाद अब तक दो बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, तीसरे मासूम की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। नदी के आसपास के इलाकों में भी टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

Oplus_16908288

पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर

घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मुस्तैद है। राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है। तीसरे बच्चे की तलाश को लेकर रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -