
@ ग्रामीणों में दहशत का माहौल
तखतपुर। जोगीपुर बीट के पहाड़ी जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शेर के हमले में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से तखतपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल है।

सुबह 8 बजे हुआ अचानक हमला प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे जोगीपुर बीट के पहाड़ी पहर क्षेत्र वाले जंगल में गांव के कुछ ग्रामीण गए हुए थे। ये ग्रामीण जंगल में बांस का करील और पिहरी (मशरूम) ढूंढने अंदर दाखिल हुए थे। इसी दौरान अचानक एक शेर ने ग्रामीणों के समूह पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस अप्रत्याशित हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।पीछे छूटने से गई जानभागने के क्रम में 22 वर्षीय युवक धर्मजीत लहरे (पिता राजेन्द्र लहरे) निवासी बाँधा पीछे रह गया।

शेर ने धर्मजीत को दबोच लिया और उस पर घातक हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शेर वापस घने जंगल की ओर भाग गया।जंगल में मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजाजैसे ही जान बचाकर भागे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव में दी, वैसे ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर जंगल की ओर रवाना हुए। खोजबीन के दौरान जंगल में धर्मजीत लहरे का लहुलुहान शव बरामद हुआ। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए तखतपुर लाया जा रहा है।

वन विभाग ने जारी किया अलर्टघटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। विभाग ने प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में अपनी निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। वन अधिकारियों ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी है कि वे फिलहाल किसी भी काम से जंगल की ओर न जाएं। इस हादसे के बाद से जोगीपुर और उससे लगे हुए गांवों में मातम और खौफ पसरा हुआ है।


