छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस की नई जंबो टीम, जित्तू शर्मा, श्याम मूरत सहित 21 पदाधिकारियों की नियुक्ति

- Advertisement -
Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 21 पदाधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। नियुक्ति आदेश प्रदेश कार्यालय राजीव भवन, शंकर नगर रायपुर से जारी किया गया।

Oplus_16908288

जारी आदेश के अनुसार श्री अखिल हुसैन को उपाध्यक्ष एवं संयोजक किसान मोर्चा निर्माण सदस्यता अभियान नियुक्त किया गया है। वहीं राकेश वैष्णव सहित 17 नेताओं को प्रदेश महासचिव तथा दुर्गा प्रसाद तिवारी और गणेश वर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Oplus_16908288

नवनियुक्त पदाधिकारी

| 1 | श्री अखिल हुसैन | उपाध्यक्ष एवं संयोजक किसान मोर्चा निर्माण सदस्यता अभियान |
| 2 | श्री राकेश वैष्णव | प्रदेश महासचिव |
| 3 | श्री महेश मिश्रा | प्रदेश महासचिव |
| 4 | श्री कौशल श्रीवास्तव | प्रदेश महासचिव |
| 5 | श्री आयुष सिंह राज | प्रदेश महासचिव |
| 6 | श्री मुकेश अग्रवाल | प्रदेश महासचिव |
| 7 | श्री श्याम सुंदर कौशिक | प्रदेश महासचिव |
| 8 | श्री प्रेम साय जगत | प्रदेश महासचिव |
| 9 | श्री छवीलाल दीवान | प्रदेश महासचिव |
| 10 | श्री टेमन सिंह | प्रदेश महासचिव |
| 11 | श्री महेश प्रसाद द्विवेदी | प्रदेश महासचिव |
| 12 | श्री विशाल रजानी | प्रदेश महासचिव |
| 13 | श्री जितेंद्र प्रसाद शर्मा | प्रदेश महासचिव |
| 14 | श्री पवन सिंह ठाकुर | प्रदेश महासचिव |
| 15 | श्री भूपनकांत गौरेंगो | प्रदेश महासचिव |
| 16 | श्री भागवत व्यासाईत | प्रदेश महासचिव |
| 17 | श्री विष्णु अग्रवाल | प्रदेश महासचिव |
| 18 | श्री लोकेश चंदन साहू | प्रदेश महासचिव |
| 19 | श्री दिनेश देवांगन | प्रदेश सचिव |
| 20 | श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी | प्रदेश सचिव |
| 21 | श्री गणेश वर्मा | प्रदेश सचिव |

प्रदेश किसान कांग्रेस ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Oplus_16908288

प्रदेश किसान कांग्रेस ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी और किसान हितों को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है। नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Oplus_16908288

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने पंडित जितेंद्र कुमार शर्मा

Oplus_16908288

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए पंडित जितेंद्र कुमार शर्मा (जित्तू) को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से बिलासपुर सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पंडित जितेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा का श्रेय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा बेलतरा के लोकप्रिय नेता त्रिलोक श्रीवास को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता से इस महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंचाया है।

Oplus_16908288

उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य के किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा किसान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, डॉ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, दीपक बैज, मलकीत सिंह गेंदू, अभिषेक मिश्रा एवं वरिष्ठ नेता त्रिलोक श्रीवास सहित समस्त नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -