300 कठिन सीढ़ी चढ़कर मां वन देवी का दर्शन करते है श्रद्धालु

- Advertisement -

श्री न्यूज 36 गढ़। पाली (कोरबा) – छत्तीसगढ़ के पाली क्षेत्र का सबसे ऊंचा और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चेपारानी पहाड़ इन दिनों आस्था और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है। पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान मां वन देवी के दरबार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

300 से अधिक सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई, फिर भी नहीं थक रहे भक्त –
मां वन देवी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं है। श्रद्धालुओं को पहाड़ पर बनी हुई *300 से अधिक खड़ी और ऊंची सीढ़ियां* चढ़कर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। सीढ़ियां काफी ऊंची और थका देने वाली हैं, लेकिन मां के प्रति आस्था इतनी प्रबल है कि श्रद्धालु जय माता दी, जय वन देवी के जयकारे लगाते हुए बिना रुके चढ़ाई पूरी कर लेते हैं। कई बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी परिवार के साथ इस कठिन चढ़ाई को पार कर मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु –
नवरात्रि पर्व शुरू होते ही यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। सुबह 4 बजे से ही सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की लाइन लग जाती है। पाली, कोरबा, कटघोरा, बिलासपुर, पेंड्रा सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों के अलावा मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से भी लोग यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, नवरात्रि में प्रतिदिन 5 हजार लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

Oplus_16908288

*मादर, झांझ, मंजीरे और जसगीतों से गूंज रहा पहाड़ -*
मंदिर परिसर का दृश्य देखते ही बनता है। यहां पहुंचे श्रद्धालु और स्थानीय जसगीत मंडलियों द्वारा मादर की थाप, झांझ और मंजीरे की मधुर ध्वनि के साथ मां के जसगीत गाए जा रहे हैं। महिलाएं टोली बनाकर भजन गाते हुए नाच रही हैं। ढोल-मांदल की आवाज और भक्ति गीतों से पूरा पहाड़ गूंज उठा है। ऐसा लगता है जैसे पूरा पहाड़ ही मां की भक्ति में झूम रहा हो।

*क्या है मान्यता -*
स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, मां वन देवी इस पहाड़ पर सैकड़ों वर्षों से विराजमान हैं। पहले यह पूरा क्षेत्र घना जंगल था, इसलिए इन्हें वन देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से मां वन देवी के दरबार में आकर मन्नत मांगता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। निसंतान को संतान और परेशान लोगों को मां के आशीर्वाद से शांति मिलती है। इसी कारण यहां लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर समिति और ग्राम पंचायत चेपारानी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, प्रसाद और विश्राम की व्यवस्था की गई है। सीढ़ियों पर जगह बैठने के लिए चबूतरे बनाए गए हैं। ऊपर में बनाए गए हैं। चेपारानी धाम में इस समय भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि जो भी एक बार वहां जाता है, वह मां का होकर रह जाता है।

श्री न्यूज़ 36 गढ़ के लिए पाली, से विशेष संवाददाता दिनेश श्रीवास की रिपोर्टिंग

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -