श्री न्यूज 36 गढ़। पाली (कोरबा) – छत्तीसगढ़ के पाली क्षेत्र का सबसे ऊंचा और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चेपारानी पहाड़ इन दिनों आस्था और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है। पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान मां वन देवी के दरबार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


300 से अधिक सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई, फिर भी नहीं थक रहे भक्त –
मां वन देवी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं है। श्रद्धालुओं को पहाड़ पर बनी हुई *300 से अधिक खड़ी और ऊंची सीढ़ियां* चढ़कर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। सीढ़ियां काफी ऊंची और थका देने वाली हैं, लेकिन मां के प्रति आस्था इतनी प्रबल है कि श्रद्धालु जय माता दी, जय वन देवी के जयकारे लगाते हुए बिना रुके चढ़ाई पूरी कर लेते हैं। कई बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी परिवार के साथ इस कठिन चढ़ाई को पार कर मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।


हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु –
नवरात्रि पर्व शुरू होते ही यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। सुबह 4 बजे से ही सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की लाइन लग जाती है। पाली, कोरबा, कटघोरा, बिलासपुर, पेंड्रा सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों के अलावा मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से भी लोग यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, नवरात्रि में प्रतिदिन 5 हजार लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।



