सुनहरा अवसर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती

- Advertisement -

@ 1 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 21 अक्टूबर रात 12 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

श्री न्यूज 36 गढ़। रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने कुल 1812 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Oplus_16908288

जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है।

भर्ती में व्याख्याता के 515 पद, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 24, सहायक शिक्षक के 590 तथा शिक्षक के विभिन्न विषयों के पद शामिल हैं। इसके अलावा व्यायाम शिक्षक 50, ग्रंथपाल 60, शिक्षक कम्प्यूटर 40 और प्रयोगशाला सहायक 170 पद भी शामिल हैं।

व्याख्याता पदों में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, सामाजिक विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य, रसायन एवं भौतिक विषय शामिल हैं।

विभाग के अनुसार चयन कम्प्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के मध्य विभिन्न पालियों में निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि 25 से 26 अक्टूबर 2026 है।

अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

Oplus_16908288

संविदा पदों का मासिक मानदेय पद के अनुसार ₹25,300 से ₹38,100 तक निर्धारित है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -