बच्चे के मुंह में फटा फटाखा, दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

@ खतरनाक है पटाखें की लापरवाही, विशेषकर बच्चों को रखे दूर

Oplus_16908288

श्री न्यूज 36 गढ़। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पटाखे के कारण हुए हादसे में दो साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। नवापारा गांव में घर के आंगन में खेल रहे बच्चे के मुंह में लहसुन पटाखा (पॉप-पॉप) फट गया था। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बचाने के लिए लगातार अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Oplus_16908288

खेलते समय मासूम ने मुंह में रख लिया लहसुन पटाखा

मिली जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी इन्द्रजीत मांझी का करीब दो वर्षीय बेटा आदित्य 9 नवंबर की सुबह लगभग 8:30 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान परिवार के कुछ अन्य बच्चे लहसुन पटाखा यानी पॉप-पॉप फोड़ रहे थे।खेलने के दौरान आदित्य ने एक पटाखा उठाकर मुंह में रख लिया और उसे चबा लिया। इसी बीच पटाखे में विस्फोट हो गया। अचानक हुए धमाके से मासूम के मुंह में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन बच्चे को संभालने के लिए दौड़े।

Oplus_16908288

पटाखे के विस्फोट से फटा ऊपरी होंठ, बहने लगा खून

मुंह के अंदर पटाखा फटने के कारण आदित्य के ऊपरी होंठ और मुंह के बीच गंभीर चोट पहुंची। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे के मुंह से काफी खून बहने लगा। मासूम की हालत देखकर परिजन घबरा गए और बिना देर किए उसे सीतापुर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार किया। प्राथमिक इलाज के बाद रक्तस्राव रुकने पर परिजन उसे घर वापस ले आए। हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखना जरूरी था।

Oplus_16908288

रात में दोबारा शुरू हुआ रक्तस्राव, अस्पताल पहुंचे परिजन

बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद रात में आदित्य के मुंह से फिर खून निकलने लगा। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग 10 नवंबर को उसे दोबारा सीतापुर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।इसके बाद परिजनों ने बेहतर इलाज की उम्मीद में 11 नवंबर को बच्चे को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में मासूम का इलाज शुरू किया गया। परिवार को उम्मीद थी कि उनका बच्चा जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएगा।

Oplus_16908288

दो दिनों तक जिंदगी से लड़ता रहा आदित्य, इलाज के दौरान मौत

मिशन अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद आदित्य की जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान रात में चिकित्सकों ने बच्चे की मौत की जानकारी परिजनों को दी। पिता इन्द्रजीत मांझी के अनुसार, पटाखा मुंह में फटने से लगी गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनके बेटे की मौत हुई।महज दो साल की उम्र में बच्चे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम छाया हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -