सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर श्रीवास समाज द्वारा समयदान पर जोर

- Advertisement -

@ समाज के विकास के लिए धन से अधिक समयदान की जरूरत – वक्ताओं ने एकजुटता का किया आह्वान

Oplus_16908288

श्री न्यूज 36 गढ़। पाली/पोटापानी। सर्व श्रीवास सेन (नाई) समाज, पाली ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक मंगलवार को ग्राम पोटापानी में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता तथा सामुदायिक भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Oplus_16908288

बैठक में ग्राम पोटापानी सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

Oplus_16908288

बैठक में प्रमुख रूप से समाज के लिए समयदान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में समाज को आर्थिक सहयोग से भी अधिक लोगों के बहुमूल्य समय और सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक युवा और वरिष्ठजन अपने समय का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित करें, तो समाज को संगठित एवं मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही समाज के सुख-दुख में सहभागी बनने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

Oplus_16908288

वहीं बैठक का दूसरा महत्वपूर्ण विषय पाली ब्लॉक में सेन समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण रहा। उपस्थित सामाजिकजनों ने एकमत से कहा कि समाज का अपना सामुदायिक भवन होना बेहद आवश्यक है। इससे सामाजिक बैठकों, विवाह समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। भवन निर्माण के लिए सभी ने तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही जल्द ही भूमि चिन्हांकन एवं निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Oplus_16908288

ये रहे उपस्थित: रामखेलावन श्रीवास, धनराज श्रीवास, अनिल श्रीवास, महेश श्रीवास, श्याम सुंदर श्रीवास, देवलाल श्रीवास, अनिल कुमार श्रीवास, रामलाल श्रीवास, मनभरण श्रीवास, गणेश राम श्रीवास, महेश राम श्रीवास, अजय श्रीवास, विजय कुमार श्रीवास, कृष्ण कुमार श्रीवास, विजय श्रीवास, राजाराम श्रीवास, गजानंद श्रीवास, रजु श्रीवास, दिनेश श्रीवास, राजकुमार उर्फ राजू श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

समाज का संदेश: समाज को आपके धन से पहले आपके अमूल्य समय की आवश्यकता है। आइए, समयदान कर समाज की एकता और प्रगति में सहभागी बनें।

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -