@ पुराने स्थल पर ही बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल, 50 बिस्तरों वाले अस्पताल को मिली स्वीकृति
@ पूर्व विधायक रश्मि सिंह पर जमकर बरसे तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह
@ जब जब आप फुल बांटेंगे,,मै काम करते जाऊंगा : धर्मजीत सिंह
@ सरकार का काम नहीं दिखाई देता है तो मुझे लगता है शैतान बाइबिल पढ़ रहा है
@ मासूम बच्चे को धरने पर बैठाया जाता और खुद रहते थे गायब

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
श्री न्यूज 36 गढ़। तखतपुर। नगर में 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल के भूमिपूजन के अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने अपना रौद्र रुप दिखाते हुए पूर्व विधायक रश्मि सिंह को जमकर लताड़ा। अपने संबोधन में कहा कि लगातार विकास कार्य किए जा रहे है, विकास कार्य कई लोगों को पच नहीं रहा है। पिछले पांच साल के कार्य में तखतपुर के रोड पर एक झहुआ माटी तक नहीं डाला था। लगभग 11 किमी की स्वीकृति दी जा चुकी है। चार से पांच किमी की सड़क सीसी रोड रहेगी। मजबूती से कार्य होगा दोनों ओर नाली का नाली का निर्माण चल रहा है। समय तो लगेगा पर अच्छी और मजबूत बनेगी। पर विकास कार्य किसी को पच नहीं पा रहा है। फूल लेकर रोड पर खड़े हो जाते है। रोड के लिए धरना दे रहे है जहां पर स्कूली बच्चों को खड़ा करा देते है और खुद गायब हो जाते है। उन्होंने कहा कि जब जब आप फुल बांटेंगे, मै काम करते जाऊंगा। पूर्व विधायक के कार्यकाल में एक हॉस्पिटल बना जिसे शहर से 6 किमी दूर लीदरी गांव में बनवाया गया। बिना रोड बनाए हॉस्पिटल को चालू करा दिया गया। जहां हॉस्पिटल बनाया गया है वहां पर डबरी भी है। क्या कोई डबरी पर हॉस्पिटल बनवाया है। पूर्व विधायक ने पैजामा तो बनवाये पर चैन नहीं लगवाया। ऐसे विधायक हार से बौखला गई है, लेकिन मुझे खुशी है कि मात्र ढाई साल में करोड़ो का काम तखतपुर में आ चुका है और करोड़ो का काम आन बाकी है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर 50 बिस्तरों वाले आधुनिक मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण को राज्य शासन से स्वीकृति मिल गई है। वर्षों से क्षेत्रवासी इस अस्पताल की मांग कर रहे थे, जिसे विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयासों के बाद मंजूरी मिली। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे।

### विधायक बोले – जनता को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर
विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर शहर से दूर स्थित वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और गंभीर मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। पुराने अस्पताल परिसर में ही नया मातृ-शिशु अस्पताल बनने से शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

### पूर्व विधायक करते थे अपने ही जनप्रतिनिधियों का अपमान
भाषण के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सुपर विधायक हर जगह खुद ही जाकर झंडा फहराते थे। पुष्पा मुन्ना श्रीवास जब अध्यक्ष थी तब उनका अपमान कर खुद ही अनेक जगहों पर झंडा फहराते रहती थी। हमारी सत्ता जब आई तब हमने पार्टी को दरकिनार कर पहली बार पुष्पा श्रीवास को अपना हक दिलाया और हमारे सामने पहली बार झंडा फहराई। महिला होने के बाद भी महिलाओं का सम्मान नहीं करती थी।

### प्रदेश का पहला ‘रामसर साइट’ बनने की तैयारी
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने तखतपुर विधानसभा की एक और उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि कोपरा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का पहला और देश का 96वां रामसर साइट विकसित किया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका पर कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक वर्ष पहले भूमि पूजन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
### पूर्व विधायक को दी खुली चुनौती
विधायक धर्मजीत सिंह ने पूर्व विधायक पर क्षेत्र की विकास कार्यप्रणाली को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व विधायक ने विकास कार्य किए हैं तो जनता के बीच आकर खुली चर्चा करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव मैदान में आएगा तो जनता विकास के आधार पर निर्णय करेगी।

### गौरव पथ निर्माण पर भी दी चेतावनी
विधायक ने नगर पालिका अध्यक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गौरव पथ का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो वे अपने समर्थकों के साथ अध्यक्ष निवास पहुंचकर उन्हें गुलाब का फूल भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी काम रुका हुआ है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


