गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर: दलदल से सिद्ध क्षेत्र बनने की है प्रेरक गाथा : विनय पाठक

- Advertisement -

@ ऐसा पहली संस्था है जिसमें “परिवार” जुड़ा है याने गायत्री परिवार : तिवारी
@ साहित्यकार रामकुमार द्वारा रचित “गायत्री शक्ति पीठ बिलासपुर एक सिद्ध क्षेत्र ” विमोचित
@ अनेक वरिष्ठ साहित्यकार, गायत्री परिवार एवं सामाजिक जन थे उपस्थित

Oplus_16908290

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
श्री न्यूज 36 गढ़। बिलासपुर। गुरुदेव श्रीराम शर्मा जी आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी 2026 के अवसर पर श्री रामकुमार श्रीवास व्याख्याता द्वारा लिखित पांचवी पुस्तक “गायत्री शक्ति पीठ एक सिद्ध क्षेत्र” के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विनय पाठक ने कहा कि मैं सर्व प्रथम रामकुमार श्रीवास को इस पुस्तक को लिखने के लिए बधाई देता हूं। मथुरा, हरिद्वार से लेकर देश भर के लोग इसको पढ़ेंगे तो अपनत्व लगेगा। इस पुस्तक से बिलासपुर में स्थित गायत्री शक्ति पीठ के बारे में देश दुनिया में पहचान दिलाने में महती भूमिका होगी। इस शक्ति पीठ में गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी 11 बार आए। इस जमीन का रजिस्ट्री भी उन्हीं के हाथों हुआ था। निश्चित ही यह क्षेत्र एक सिद्ध क्षेत्र है। श्री श्रीवास की अन्य पुस्तकें पूर्व गुरुदेव तुम्हारे चरणों में 2015, छत्तीसगढ़ी प्रज्ञा गीत 2017, श्री गायत्री व्रत कथा 2024, गायत्री परिवार में मेरे पचास वर्ष 2025, एवं यू ट्यूब में प्रज्ञा गीत पहले से उपलब्ध है। बिलासपुर। गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर बिलासपुर में 20 सितंबर को वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता रामकुमार श्रीवास द्वारा लिखित पुस्तक “गायत्री शक्तिपीठ : एक सिद्ध क्षेत्र” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय पाठक होंगे। अध्यक्षता रेंगराज वैश्य करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में बुजेश सिंह, डॉ. रामचंद्र दुबे, नंदिनी पटनवार, विष्णु कुमार तिवारी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, महेश श्रीवास, सालिक राम भारद्वाज शामिल थे। मंच संचालन शीतल प्रसाद पटनवार ने किया तथा कार्यक्रम के पश्चात दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।

Oplus_16908288

श्रीवास समाज का हुआ सम्मान

सम्मान प्राप्त करते कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास 

पुस्तक विमोचन के अवसर पर श्रीवास समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास पत्रकार ने ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीवास समाज से संतोष श्रीवास, गणेश श्रीवास, सालिक राम भारद्वाज भुवनेश्वर श्रीवास बिल्हा, पद्मलोचन श्रीवास, सहित अनेक समाज के लोग भी उपस्थित थे।

Oplus_16908290

पहले भी प्रकाशित हो चुकी कई कृतियां
लेखक रामकुमार श्रीवास का जन्म 15 सितंबर 1956 को बेलसरी (तखतपुर), जिला बिलासपुर में हुआ। वे हिंदी के सेवानिवृत्त व्याख्याता हैं तथा पिछले पाँच दशकों से गायत्री परिवार की सेवाओं से जुड़े रहे हैं। उनकी पूर्व प्रकाशित कृतियों में गुरुदेव तुम्हारे चरणों में, छत्तीसगढ़ी प्रज्ञागीत, श्री गायत्री व्रत कथा तथा गायत्री परिवार में मेरे पचास वर्ष शामिल हैं।

Oplus_16908288

गायत्री शक्ति पीठ बिलासपुर की जमीन स्वयं गुरुदेव ने खरीदा था

गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर का इतिहास श्रद्धा, संकल्प और जनसहयोग की अद्भुत मिसाल है। पुस्तक “गायत्री शक्तिपीठ : एक सिद्ध क्षेत्र” के अनुसार परमपूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर स्थापना हेतु स्थान का चयन किया। बताया गया है कि जिस स्थान पर आज भव्य शक्तिपीठ स्थित है, वहां उस समय मिट्टी का टीला और आसपास दलदली क्षेत्र था। कार्यकर्ताओं ने इसे अनुपयुक्त बताया, किंतु गुरुदेव ने अपनी अंतर्दृष्टि से उसी भूमि को मंदिर निर्माण के लिए उपयुक्त घोषित किया। बाद में वहीं गायत्री मंदिर की स्थापना हुई।

Oplus_16908288

मात्र 6640/ में खरीदी गई थी मंदिर की जमीन

21 अक्टूबर 1963 को शक्तिपीठ की भूमि की रजिस्ट्री हुई। उस समय 6,640 रुपये में 14,140 वर्गफीट भूमि खरीदी गई। रजिस्ट्री के लिए धन की कमी होने पर गुरुदेव के मार्गदर्शन में सरयनारायण कथा का आयोजन किया गया, जिससे प्राप्त सहयोग राशि और व्यक्तिगत दान से भूमि क्रय संभव हो सका। इस ऐतिहासिक कार्य में स्व. किशनलाल चतुर्वेदी, उमाशंकर चतुर्वेदी, हरिहर श्रीवास्तव, रामआधार विश्वकर्मा, बी.के. श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

इस अवसर पर डॉ विनय पाठक, बृजेश सिंह, विष्णु कुमार तिवारी, बृजेश साहू, नंदनी पाटनवर, जागेश्वरी साहू, शीतल पाटनवर, शत्रुहन कश्यप, तारणी शुक्ला, द्वारिका पटेल, गणेश श्रीवास, दाता राम प्रजापति, ऊधो राम प्रजापति, नारायण प्रसाद पाली, श्रीराम गुप्ता, दाता राम प्रजापति, घनश्याम साहू,रामगोपाल कश्यप, अरुण पोद्दार, एस के शर्मा, रामगोपाल कश्यप, नलिनी कश्यप, कांति किशोर, एन एन थवाइट, डॉ मोहन पटेल, मीना दत्ता, द्वारिका पटेल, आशा सुल्तानिया आदि उपस्थित थे।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -