लिव-इन में रह रही महिला की हत्या कर फरार हुआ युवक, सेप्टिक टैंक पर फेंका लाश

- Advertisement -
Oplus_16908288

श्री न्यूज 36 गढ़। कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक युवक ने अपनी 33 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। रक्षाबंधन पर जब महिला मायके नहीं पहुंची, तब परिजनों की खोजबीन के दौरान इस वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

विवाद और मारपीट में गई महिला की जान

Oplus_16908288
Oplus_16908288

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय संतोषी गांव में मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। मनोज नशे का आदी था। 27 अगस्त को उसने संतोषी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के लिए उसे बाड़ी में स्थित सेप्टिक टैंक में डाल दिया। इसके बाद वह संतोषी के भाइयों को लगातार गुमराह करता रहा।

सेप्टिक टैंक से बदबू आने पर खुला राज
रक्षाबंधन के मौके पर जब संतोषी अपने मायके नहीं पहुंची, तो उसके भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने बाड़ी में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला देखा। वहां से तेज बदबू आने पर जब उन्होंने जांच की, तो टैंक के भीतर संतोषी का शव नजर आया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Oplus_16908288

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से गुमराह कर रहा आरोपी मनोज उरांव 5 सितंबर से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -