अलग अलग घटनाओं में एक ही दिन तीन युवाओं की मौत, गांव में छाया मातम

- Advertisement -
Oplus_16908288

@ मामूली विवाद पर राखी के दिन भाई ने की भाई की हत्या
@ शराब दुकान के बाहर चाकू मारकर युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
@ चाचा के लड़के का इलाज कर हॉस्पिटल से लौटे समय सड़क हादसा में युवक की गई जान

Oplus_16908288
ऑफर : मात्र 500/ महीना में दे सकते है अपना विज्ञापन,,,

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम हरदी में उसे समय विकट स्थिति पैदा हो गई जब एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन युवाओं की मौत एक ही दिन हो गई। गांव में मातम छा गया। जरा सा गुस्सा और थोड़ी सी लापरवाही का नतीजा रहा की अलग अलग घटना में एक साथ तीन लोगों की लाश निकाली। गांव में हर तरफ आंसू बहते रहे। मातम का माहौल रहा। भगवान इन्द्रदेव से भी नहीं रहा गया और जैसे ही तीनों का अंतिम संस्कार हुआ 2 घंटे तक लगातार बारिश होती रही। भारी बारिश के बीच तीनों युवकों की अंतिम विदाई दी गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।

राखी के दिन भाई की हत्या

पहली घटना में सिरगिट्टी थाना पुलिस ने राखी पर्व के दिन हुई भाई की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी सुदर्शन कुर्रे (36) निवासी हरदीकला टोना को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को परिवार राखी मनाने सुभाष कुर्रे के घर एकत्र हुआ था। इसी दौरान भांजा-भांजी से गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर सुदर्शन पहले लाठी लेकर मारपीट करने पहुंचा, जिसे परिजनों ने छीन लिया। इसके बाद वह घर से लोहे का सब्बल लाया और अपने बड़े भाई सुभाष कुर्रे के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार हो गया।

शराब के विवाद में ले ली जान

Oplus_16908288

दूसरी घटना सिरगिट्टी थाना पुलिस और ए.सी.सी.यू. की संयुक्त टीम ने सिलपहरी स्थित शराब दुकान के बाहर हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राजा मनहर (25) तथा एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Oplus_16908288

पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेंद्र साहू के साथ हरदीकला शराब दुकान गया था। शराब लेने के दौरान दो युवकों से धक्का-मुक्की और कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने दुकान के बाहर राकेश के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

Oplus_16908288

चचेरे भाई का आधारकार्ड लाने जा रहे युवक का माजदा से टकराकर है जान

मृतक आशीष श्रीवास 

चचेरे भाई का इलाज करा कर बिलासपुर से वापस हरदी लौट रहे आशीष श्रीवास पिता नारायण श्रीवास उम्र लगभग 23 वर्ष का तिफरा फ्लाईओवर के पास माजदा से टकराकर मौत हो गई। सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। दुखद पहलू रहा कि आशीष श्रीवास के चचेरे भाई का सुबह सुबह ही गांव में एक्सीडेंट हो गया था, जो बिलासपुर के एक निजी हॉस्पिटल जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आशीष श्रीवास शाम के समय उस बच्चे का आधारकार्ड लाने के लिए बिलासपुर से अपने गांव हरदी जा रहा था, उसे क्या पता था कि वह अब कभी अपने चचेरे भाई को नहीं देख पाएगा। जैसे ही तिफरा फ्लाईओवर के पास पहुंचा था, माजदा से उनकी बाइक टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनके एक छोटा सा 10 माह का एक बच्चा है, पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद आशीष श्रीवास को गांव हरदी लाया गया, जहां अन्तिम संस्कार किया गया। राकेश प्रजापति और आशीष श्रीवास का अगल बगल में दाह संस्कार किया गया वही तीसरे व्यक्ति सुभाष कुर्रे को अपने रिति रिवाज के अनुसार दफनाया गया।

Oplus_16908288

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस ने लगातार तलाश अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -