

@ प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का अटूट बंधन है रक्षाबंधन
बिलासपुर। रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आजीवन सुरक्षा के संकल्प का पवित्र पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवनभर उनकी रक्षा और सम्मान का वचन देते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी तथा प्रातः का समय राखी बांधने के लिए शुभ माना गया है।
राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और रिश्तों की अमूल्य डोर है।
शुभ मुहूर्त और समय
मुख्य शुभ मुहूर्त: सुबह 05:57 बजे से 09:48 बजे तक।
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त 2026 को सुबह 09:48 बजे।
राहुकाल (इस दौरान राखी न बांधें): सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक।
पूजा और राखी बांधने की विधि
सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
थाली में कुमकुम, अक्षत (चावल), दीया, कलश, नारियल और मिठाइयां सजाएं।
भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
भाई के माथे पर तिलक लगाएं, कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधें, आरती उतारें और मुंह मीठा करवाएं।


