
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अड्डेबाजी, नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सतत चेकिंग के दौरान 07 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में सिरगिट्टी पुलिस एवं बीट आरक्षकों द्वारा की गई।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
-
उज्जवल कश्यप, पिता संतोष कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी राम मंदिर चौक तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
-
आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, पिता दिलीप प्रमाणित, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिव विहार कॉलोनी रोड, नयापारा काला रोड, थाना सिरगिट्टी।
-
रिजवान खान, पिता स्व. इलियास खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, सामुदायिक भवन के पास, थाना सिरगिट्टी।
-
मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल, पिता मोह. मोबिन, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
-
अभिषेक साहू, पिता स्व. मिलापराम साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी शांति नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
-
प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू, पिता शिवकुमार पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी जरौधा, थाना तखतपुर।
-
नीलकमल केंवट उर्फ नीलू, पिता भेषजलाल केंवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी जरौधा, थाना तखतपुर।

चिन्हांकित स्थानों पर पुलिस बनाए रखी है लगातार नजर
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अड्डेबाजी वाले चिन्हांकित स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिदायत दी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


पुलिस की आमजन से अपील
सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में नशाखोरी, अड्डेबाजी, अशांति फैलाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


