@ गुम मोबाइल बरामदगी में बिलासपुर पुलिस राज्य में अव्वल
@ नागरिकों ने माना आभार, गुम मोबाइल मिलने पर दिखी खुशी
@ बिलासपुर पुलिस का संदेश —“आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास।”

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्ष 2026 में अब तक पुलिस द्वारा 1250 गुम मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित मोबाइल धारकों को वापस किए जा चुके हैं।
स्वतंत्रता दिवस उत्सव के अवसर पर चलाए जा रहे “चेतना अभियान” के तहत रविवार को आयोजित “अर्पण” कार्यक्रम में करीब 30 लाख रुपये कीमत के 202 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान दिखाई दी। नागरिकों ने पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसीसीयू (साइबर सेल) की टीम ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तथा सीमावर्ती राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए। कार्यक्रम में साइबर सेल द्वारा नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए तथा भारत सरकार के “संचार साथी” मोबाइल एप की उपयोगिता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, श्री पंकज कुमार पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं मोबाइल धारक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे अधिकारी
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं एसीसीयू) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलवार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं मोबाइल धारक उपस्थित रहे।


