
@ मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री सांसद सहित अनेक दिग्गज हुए शामिल
@ श्री श्री 1008 सेन जी महाराज के नाम पर होगा नया रायपुर में चौक : विष्णु देव
@ केश शिल्पी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने रखी समाज हित में कई मांगें
@ विधायक रिकेश सेन की मांग पर सेन धाम रायपुर के लिए 50 लाख की घोषणा
@ पौनी पसारी के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में फिर से दुकान आबंटन पर सरकार करेगी विचार
@ जी राम जी रोजगार गारंटी से समाज को लोगों को मिलेगा रोजगार
@ बिलासपुर संभाग से जुटे सैकड़ों सामाजिकजन
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड एवं समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री खुशवंत साहेब, रिकेश सेन, सहित गौरी शंकर श्रीवास ने भाषण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओजस्वी पूर्ण भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि – डेबिट में विपक्ष की घुलाई करने वाले गौरी को नए दायित्व के लिए बढ़ाई देता हूं। सेन समाज के विकास के लिए डॉ रमन सिंह ने केश शिल्पी बोर्ड का गठन किया था, धोबी समाज और नाई समाज का प्रत्येक पंचायत में एक एक दुकान एक साथ होता है। कई गावों में अभी भी ये दुकानें संचालित है और समाज के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। वर्तमान में हमारी सरकार इसके फिर से विचार करेगी। समाज की मांग पर नया रायपुर में श्री श्री 1008 सेन जी महाराज के नाम से एक चौक का नामकरण किया जाएगा। आपका केश शिल्पी बोर्ड सशक्त हो ऐसा प्रयास किया जाएगा। जी राम जी के माध्यम से समाज के लिए दुकान दिया जाएगा। मोदी के कार्य करने का तरीका अलग ही है। विभिन्न पुरस्कार आम आदमी को दिया जा रहा है। मन की बात में अंतिम लोगों की बात की जा रही है। ढाई वर्षों में मोदी की गारंटी लागू हो रही है। किसानों का वादा 3100 प्रति क्विंटल दे रहे है। महतारी वंदन का 30वा किस्त जारी कर चुके है। पीएससी में घोटाला करने वालो पर कार्रवाई भी हो रही है। देश और प्रदेश की सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के लोग लें। करप्शन फ्री योजना प्रदेश में लागू की जा रही है इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। 1076 पर कोई भी समस्या हो तो डायरेक्ट मोबाइल से अपनी समस्या भेज सकते है। इस अवसर पर शासन द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई।

सेन समाज के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए मै हमेशा तत्पर रहूंगा : रिकेश सेन
देश के इकलौते समाज के वर्तमान विधायक रिकेश सेन ने अपने जबर्दस्त अंदाज में कहा कि वैसे तो सेन समाज के लिए प्रत्येक जिला में भवन होना चाहिए पर अभी वर्तमान में रायपुर मुख्यालय में एक बड़ा भवन की आवश्यकता है इसके लिए मै मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सिर हिलाकर 50 लाख की रुपए की स्वीकृति चाहता हूं, जिस पर श्री साय ने सिर हिलाकर स्वीकृति दी। मंच पर बैठे वरिष्ठ नेता और जन समहू ने खड़े होकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि हमारा सेन समाज आत्मनिर्भर समाज है। समाज के लोग सदियों से अपने हुनर, परिश्रम और सेवा भावना के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


समाज के सेवा को नया आयाम दिया जाएगा : गौरीशंकर श्रीवास
हर परिवार के सुख-दुःख और सामाजिक संस्कारों से जुड़े हर अवसर पर सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सेन समाज के योगदान के बिना सामाजिक जीवन की अनेक परंपराएं अधूरी हैं। सेन समाज की मेहनत, सेवा और स्वाभिमान को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश सरकार सेन समाज के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बोर्ड की जिम्मेदारी मुझे दी गई है इसके लिए मै मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश में नए आयाम लिखे जाएंगे और समाज को नई दिशा दी जाएगी। कुछ मांग अभी सरकार के समक्ष रखे गए है। आगे भी मिलकर काम किया जाएगा।

शांति और संस्कारित है सेन समाज : डॉ रमन सिंह
एक स्मार्ट आदमी को अध्यक्ष बनाया है इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। 365 दिन संघर्ष करने वाले है गौरी जी। दूसरा है गांव गांव में छाप छोड़ने वाली मोना सेन जी और तीसरा है हमारे लोकप्रिय और राष्ट्रीय नेता है बन चुके रिकेश सेन विधायक को बधाई देता हूं। समाज को आगे बढ़ाने के लिए और मेरे मार्गदर्शक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को नमन करता हूं। गांव की शांति और देश को संस्कारित करने का काम इस समाज का ही है। घर की अंतिम कमरे तक पहुंचने की क्षमता इस समाज के लोगों में है। समाज आगे बढ़ेगा मेरा भरोसा है।

समाज के हर वर्ग हो रहा संगठित : गुरु खुशवंत साहब
समाज की शक्ति ही प्रदेश की शक्ति है। हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सेन समाज ने अपने परिश्रम, सेवा भाव और संस्कारों से समाज को सदैव समृद्ध किया है। हमारी सुशासन सरकार सेन समाज सहित प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सशक्तीकरण और उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठित और सशक्त समाज ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। इसी सामूहिक शक्ति के साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे।

इस अवसर रिकेश सेन विधायक, मोना सेन, पुनीत सेन, भुवन कौशिक, अशोक बजाज, डॉ रघुवीर श्रीवास इंदौर, राजेंद्र टोकसिया जी राजिस्थान, भूपेंद्र सेन, देवशरण सेन, रणवीर शर्मा जी, शैलेन्द्र श्रीवास मुरैना मप्र, बिलासपुर_संतोष श्रीवास पत्रकार, लक्ष्मी श्रीवास उपाध्यक्ष, अश्वनी श्रीवास, दुखु गुरुजी, लक्ष्मी श्रीवास, मुरारी, सुनील श्रीवास, शुभम्, चोवा,अश्वनी श्रीवास जिला अध्यक्ष, घासी राम श्रीवास एल्डरमैन, श्रवण श्रीवास, राजू श्रीवास, मोहन श्रीवास, आशीष श्रीवास, भागीरथी श्रीवास, घनश्याम श्रीवास निखिल, नवीन, लक्ष्मी, दिलीप श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, मुन्ना श्रीवास, अमित,सुनील, भोला, राजेश श्रीवास, आकाश श्रीवास,, रतनपुर अनिल श्रीवास, विक्की श्रीवास , ओम श्रीवास बिल्हा, मुंगेली_डॉ राजीव श्रीवास, मोहन, गणेश श्रीवास भोली, गोलू श्रीवास, विनोद श्रीवास, जलेश्वर, सीताराम, तुषार, आनंद लोरमी, मुकेश श्रीवास, प्रदीप, जलेश, परमेश्वर, मोहित, पथरिया, नरेंद्र, रमेश, गजेंद्र, पुरुषोत्तम, मस्तूरी_ गौकरण श्रीवास , छेदी श्रीवास, पवन, राकेश, मणिशंकर, जांजगीर चांपा_ विजय सेन, गुलाब श्रीवास, महेश सेन, शेष नारायण सेन, चंद्र प्रकाश श्रीवास, कालू सेन, कोरबा _ मोहन श्रीवास, सत्यवान, शत्रुघन, लक्ष्मण, कृष्ण कुमार, रिखीराम, किशन, ललित, रमेश, राजेंद्र, मनोज, सतीश, संतोष, बृजेश, दीपक श्रीवास, महिला इकाई कोरबा श्रीमती ममता श्रीवास, मीनाक्षी, अंजनी श्रीवास, दिल्ली राजहरा _ पार्षद एवं सभापति भूपेंद्र श्रीवास, छन्नू लाल सेन, श्रवण कौशिक, हेमंत सेन, हेम भारतद्वाज, द्वारिका सेन, कुमार सेन, कुंज लाल सेन, संत राम सेन, कृष्णा सेन, रमेश सेन सहित प्रदेश भर से समाज के लोग उपस्थित रहे।


