यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा : समय पर मोबाइल से ही जमा करें ई-चालान शुल्क

- Advertisement -

@ समय पर चालान जमा नहीं करने पर जाना पड़ सकता है न्यायालय
@ बताए गए स्टेप से आप खुद ही कर सकते है सुरक्षित ई चालान शुल्क जमा

Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

बिलासपुर। यातायात पुलिस बिलासपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान का शुल्क निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन जमा करें। समय पर चालान जमा नहीं करने वाले प्रकरणों को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिलहाल पोर्टल अपडेशन के कारण NextGen e-Challan के माध्यम से कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन चालान जमा किया जा सकता है। आवश्यकता होने पर वाहन चालक आईटीएमएस के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) पहुंचकर भी चालान जमा कर सकते हैं।

Oplus_16908288

लापरवाही पर निरस्त हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस 

यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना 24 घंटे के भीतर वाहन चालक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है तथा सात दिनों के भीतर चालान की हार्ड कॉपी डाक से भी उपलब्ध कराई जाती है। लगातार नोटिस के बावजूद चालान जमा नहीं करने पर मामला न्यायालय भेजा जाता है। गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण और न्यायालय के आदेश पर वाहन की नीलामी जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

*चालान शुल्क जमा करने हेतु आन लाइन प्रक्रिया:-*

Oplus_16908288

1.गूगल क्रोम ओपन करें  2. नेक्स्ट जेन ई चालान टाइप करें  3.  https;//103.195.218.159 ओपन करें 4. पे चालान ओपन करें  5. व्हीकल नंबर पर क्लिक करें  6. व्हीकल नंबर दर्ज करें 7. केप्च भरें । 8. गेट डीटेल्स पर जाएं क्लिक करें 9. चालान डिटेल ओपन हो जाएगा  10. सामने बॉक्स पर राइट क्लिक करें  11. लास्ट में पे नाव का ऑप्शन दिखेगा क्लिक कर ओपन करें क्लिक 12. डायरेक्ट टू एसबीआई सेलेक्ट करें  13. नीचे बॉक्स पर राइट क्लिक करें  14. सेलेक्ट करें  15. पेमेंट लिंक ओपन हो जाएगा  16. यूपीआई मेथड सेलेक्ट करें  17. क्यूआर कोड स्कैन करें  18. पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद कुछ समय इंतजार करें तुरंत बैक ना करें  19. प्रिंट ऑप्शन आने पर रसीद जनरेट करें आपका पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगा।

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -