
@ घर के कोठे से 19 नग बकरा चोरी करने वाले गिरोह पकड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार
@ रतनपुर पुलिस व सायबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा चोरों पर बड़ी कार्यवाही।
@ आरोपी चोरों के कब्जे से चोरी किये बकरा-बकरी की बिक्री रकम 1,50,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो जब्त


रतनपुर । खेत समतलीकरण करने के बहाने मप्र से आकर रतनपुर क्षेत्र के आसपास रहकर बकरा बकरी का रेकी कर चोरी करते थे और उसे बाहर लेकर बेच देते थे।
घटना के संबंध में रतनपुर पुलिस के अनुसार ग्राम चकराभॉठा थाना रतनपुर निवासी समन सिंह पैकरा द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 19/06/2026 को रोज की भॉति अपनी पालतु 04 नग बकरा व 15 नग बकरी को जंगल से चराकर वापस लाने के बाद में घर के बकरी कोठा में बंद कर रात्रि में खाना खाकर प्रार्थी परिवार के साथ सो गया था। दिनाँक 20/06/2026 को सुबह उठकर देखा तो बकरी कोठा के इंट का दिवाल तोड़कर 04 नग बकरा व 15 नग बकरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान सायबर सेल बिलासपुर व रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर संदेहियों के द्वारा बताया कि ये आसपास के गाँव में अपने स्कार्पियो वाहन में जाकर खेत समतलीकरण का काम मॉगते थे तथा आसपास बकरा-बकरी दिखने पर रेकी कर बकरियों की चोरी का अंजाम देते थे बताये, आरोपियों के द्वारा चकराभाठा से 19 नग बकरा-बकरी चोरी करना व 1,75,000 रूपये में बेचना तथा 25,000 रूपये खर्च करना बताने से आरोपियों के कब्जे 1,50,000 रूपये और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

