मनोरा जनपद में पदस्थ प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

- Advertisement -
एसडीओ संजय कुमार दिवाकर 

चंदन ठाकुर, कुनकुरी मो 919340810436

जशपुर। जशपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा जनपद पंचायत में पदस्थ प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मांगे थे 75 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार ग्राम कपरोल के पूर्व उपसरपंच रीतु राम यादव ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मनरेगा अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कराए गए संरचना कार्यों के मूल्यांकन एवं भुगतान के लिए प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर द्वारा 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

Oplus_16908288

पीड़ित पहले दे चुका था 50 हजार रुपए

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि बिना पैसे के कोई कार्य नहीं होगा। आरोप है कि मांग की गई राशि में से पहले ही 50 हजार रुपये दिए जा चुके थे, जिसके बाद इंजीनियर भेजकर कार्यों का मूल्यांकन कराया गया था। इसके बावजूद मूल्यांकन रिपोर्ट के सत्यापन और बिल भुगतान के लिए आरोपी ने पुनः 24 हजार रुपये की मांग की।

एसीबी अंबिकापुर की टीम ने की कार्रवाई

शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद एसीबी अंबिकापुर की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत बुधवार को जैसे ही संजय कुमार दिवाकर ने 25 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी ने आरोपी प्रभारी एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला जशपुर जिले के मनोरा जनपद पंचायत का है। जहां एसीबी की इस कार्रवाई को जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -