श्रीवास परिवार विकास समिति कोरबा के प्रमोद अध्यक्ष, रिखी पुनः कोषाध्यक्ष बने

- Advertisement -

@ सर्व सम्मति से हुआ निर्वाचन, राजेंद्र श्रीवास को दोबारा सचिव की दी गई कमान
@ उपाध्यक्ष के पद पर श्रवण श्रीवास को दिया गया मौका

Oplus_16908288

बधाई देते संभावित टीम,,

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
कोरबा। श्रीवास परिवार विकास समिति कोरबा में 16 जून मंगलवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष रिखी राम श्रीवास के द्वारा दिया गया। वही बायलॉज संबंधी विषय पर चर्चा की गई। तत्पश्चात चुनाव संबंधी विषय पर चर्चा की गई। श्रीवास परिवार विकास समिति कोरबा के सभी सदस्यों के द्वारा मनोनीत चुनाव कराने की बात रखी गई इस प्रकार सभी की राय को देखते हुए मनोनीत चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास, सचिव के पद पर पुनः राजेंद्र कुमार श्रीवास, कोषाध्यक्ष के पद पर पुनः रिखीराम श्रीवास को नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी चुनाव अधिकारी के रूप में लक्ष्मी कुमार श्रीवास उपाध्यक्ष श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग, उदय राम श्रीवास, राम प्रसाद श्रीवा, महेश श्रीवास, परदेशी राम श्रीवास को नियुक्त किया गया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी के द्वारा चुनाव अधिकारी के द्वारा इन चारों पदों के लिए नव नियुक्त घोषणा की गई। निर्वाचन पश्चात समाज एवं अन्य समाज के लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास पत्रकार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं चुनाव अधिकारी को बधाई शुभकामनाएं दी है।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -