चलती गाड़ी पर पेड़ गिरने से चार शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

@ चालक सहित करीब 7 लोग थे सवार, दो अन्य को भी आई चोटें 

आनी/मंडी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल आनी में शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 महिला अध्यापिकाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद लगभग 5 बजे, जब क्षेत्र में भारी तूफान और तेज हवाएं चल रही थीं, तब शमशर-गुगरा मार्ग पर बाली-ओल के समीप एक चलती बोलेरो कैंपर (HP01K-4621) पर एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया।

Oplus_16908288

इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। इसमें चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से छह शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक थे जो अपने कार्य के उपरांत घर लौट रहे थे। इस भीषण टक्कर और वाहन के पलटने के कारण 4 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनकी पहचान 38 वर्षीय स्नेह लता (निवासी परलीधार), 38 वर्षीय बंटी कौंडल (निवासी लामीसेरी), 43 वर्षीय उषा कुमारी (निवासी तराला) और 54 वर्षीय सीमा आजाद (निवासी रोपड़ी) के रूप में हुई है। ये सभी मृतकाएं आनी तहसील जिला कुल्लू की ही रहने वाली थीं।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -