निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन कर गौरवान्वित हुआ श्रीवास समाज

- Advertisement -
Oplus_16908288

@ लगातार निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहा श्रीवास समाज
@ गायत्री परिवार द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से कराया गया विवाह
@ प्रतिवर्ष अक्ती के दिन होता है निःशुल्क सामूहिक विवाह
@ इस वर्ष 03 जोड़ों का हुआ आदर्श सामूहिक विवाह

Oplus_16908288
Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। आदर्श सामूहिक विवाह का निःशुल्क आयोजन श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग द्वारा विगत 15 वर्षों से लगातार श्रीवास भवन बिलासपुर में किया जा रहा है। समाज के लोगों को अक्ति के दिन होने सामूहिक विवाह का इंतजार साल भर रहता है। इस वर्ष 3 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। गायत्री परिवार द्वारा सुंदर ढंग से रीति रिवाज सहित संगीतमय वातावरण में आदर्श विवाह सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर श्रीवास समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने उपस्थित होकर नवयुगल को आशीर्वाद दिया। श्रीवास समाज के अलावा अन्य समाज के समाजसेवियों द्वारा भी सभी जोड़ो को गिफ्ट और आशीर्वाद दिया गया।

Oplus_16908288

अधिकतम 14 जोड़े का विवाह करा चुका है श्रीवास समाज

ज्ञात हो कि सन 2023 में सबसे ज्यादा 14 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था 2024 में 8 जोड़ों ने तथा इस वर्ष सन 2025 में 10 जोड़ों ने परिणय सूत्र में आबद्ध होकर नवजीवन में प्रवेश किया। वहीं इस वर्ष 3 जोड़े का विवाह सम्पन्न हुआ। श्रीवास समाज द्वारा हर वर्ष सामूहिक विवाह में विवाह के लिए आने वाले परिवार के लिए बर्तन, खाना, रहना सहित कपड़ा जूता समाज की ओर से दिया जाता है। सामूहिक विवाह में सभी श्रीवास/सेन/ भारद्वाज आदि फिरका के लोग निःशुल्क विवाह करते है, जिसका पूरा खर्च देशहा श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग एवं सामाजिक सहयोग से होता है। समाज के समाजसेवी इस पुण्य कार्य के लिए तन, मन, और धन के माध्यम से करते है।

इनकी रही भागीदारी

श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, सह सचिव सुमित श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास पत्रकार, सह कोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास, गायत्री परिवार से रामकुमार श्रीवास, गणेश श्रीवास, पद्मलोचन श्रीवास, सीता राम श्रीवास, उद्यो राम प्रजापति, सोनू श्रीवास, सीमा अश्वनी श्रीवास सभापति जनपद तखतपुर, लक्ष्मी अमाली, दिलहरन पौड़ी, नवीन श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, अमित श्रीवास पूर्व कोषाध्यक्ष, रोशन श्रीवास, कन्हैया श्रीवास, नरेंद्र, आशिष, रमेश, मनोहर, संतोष, मणिशंकर, शुभम्, ईश्वर, लुकेश, दीपक, सोनू, राहुल, निखिल, प्रिंस, प्रमोद, आभास श्रीवास, विनय, संतोष श्रीवास कोरबा अध्यक्ष, महेंद्र श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, रामकुमार, विकास श्रीवास, दिनेश, प्रकाश, राजन, प्रहलाद, शरद, गणेश, संतोष भिलाई, अक्षय, श्रवण, भुवन, सुखनंदन, अशोक, शत्रुघन, कन्नौजिया समाज के अध्यक्ष नारायण श्रीवास, सचिव राजेश श्रीवास सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

बिलासपुर कोरबा की महिला प्रकोष्ठ ने निभाई सुवासिन की भूमिका
कोरबा एवं बिलासपुर की महिला प्रकोष्ठ द्वारा सुवासिन की भूमिका अदा की गई। सभी महिलाएं एक ड्रेस में दिखी। इस अवसर पर कोरबा से श्रीमती ममता श्रीवास जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कोरबा, कल्याणी श्रीवास महिला सदस्य मंत्री, गायत्री श्रीवास एकता महिला समिति अध्यक्ष कोरबा, बसंती श्रीवास सचिव, प्रभा श्रीवास, सुनीता श्रीवास, रुखमणी श्रीवास, लछ्मीन श्रीवास, पुनीता श्रीवास उपस्थित रही। वहीं बिलासपुर महिला संभाग अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास, मेलन श्रीवास उपाध्यक्ष, भारती श्रीवास सचिव, सरिता श्रीवास सह सचिव, आशा श्रीवास कोषाध्यक्ष, रामेश्वरी श्रीवास सह कोषाध्यक्ष, निशु श्रीवास मीडिया प्रभारी, सुमन श्रीवास, मीडिया प्रभारी, माया, देवकी, आशा, सुमनलता, आशा, परमिला, रितु, श्यामता, गायत्री, सीमा, नीतू, गीता, शिवकुमारी, रिया, कला एवं बृहस्पति श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही। श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों की ओर से सभी महिलाओं का सम्मान किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -