
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीवास भवन मंगला बिलासपुर में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को किया जाएगा। जिसकी तैयारी हेतु समाज के पदाधिकारी जुटे हुए है। इस वर्ष तीन जोड़ो का निःशुल्क विवाह श्रीवास समाज द्वारा कराया जाएगा। गायत्री परिवार के पंडितों द्वारा विधिविधान से विवाह सम्पन्न कराया जाता है। तीनो वधु पक्ष के लोगों को शादी का कपड़ा दिया गया साथ ही सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों द्वारा विवाह लगने वाले समान की खरीदी की जा रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, सह सचिव सुमित श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, गणेश श्रीवास, नरेंद्र, मनोहर, आशीष, शुभम, लक्ष्मी, टिंकू आदि शामिल हैं।


