@ रेडी ग्रामीण उद्यमी जागरूकता विकास योजना के तहत जैविक खेती अपनाने पर जोर
@ ब्यासकोंगेरा, में कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का रावे रेडी उन्मुखीकरण चयनित कार्यक्रम

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
कांकेर। रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सिंगारभाट में अध्ययनरत बी.एस.सी. कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए रेडी ग्रामीण उद्यमी जागरूकता विकास योजना कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत व्यासकोंगेरा ग्राम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मीना शोरी, सरपंच व्यासकोंगेरा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मायाराम नेताम, एसएडीओ कांकेर, रमाशंकर दरों, भूतपूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य, स्थानीय किसान एवं ग्रामवासी की उपस्थिति थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन. के. रस्तोगी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय कांकेर, डॉ. प्रमोद कुमार नेताम, रेडी कोआर्डिनेटर, (प्राध्यापक कृषि प्रसार) डॉ. पी.एस. मरकाम (प्राध्यापक उद्यानिकी) डॉ. जे.एल. सलाम (प्राध्यापक अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन), श्री अनिल कुमार नेताम (सहायक प्राध्यापक शस्य विज्ञान) एवं समस्त चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित थे।

ग्रामीणों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी
रेडी ग्रामीण उद्यमी जागरूकता विकास योजना कार्यक्रम, कृषि स्नातक के अंतिम वर्ष का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें विद्यार्थी गांव में जाकर किसानों के साथ रहकर खेती की तकनीकों और समस्याएँ समझते हैं। इसमें अपने व्यवहारिक ज्ञान और संवाद कौशल और ग्रामीण विकास की समझ बढ़ी है। यह कार्यक्रम कृषि शिक्षा और किसानों के जीवन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है।
जैविक खेती को बढ़ावा दे: नेताम
मायाराम नेताम ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, परंपरागत कृषि विकास योजना तथा जैविक खेती की जानकारी किसानों एवं ग्रामीणों को दी। रमाशंकर दरों ने छात्रों व किसानों को जैविक खेती की पद्धति पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होने रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करके जैविक खाद को बढ़ावा देने की पहले की साथ ही जैविक खाद, जैव कवकनाशी, जीवामृत, बीजामृत की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।


