परिमल प्रयास संस्थान के द्वारा विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर कोपरा जलाशय में हुआ कार्यक्रम
संतोष कुमार श्रीवास 9098156126
बिलासपुर। 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस ग्राम पंचायत कोपरा में परिमल प्रयास संस्थान के द्वारा जागरूक कार्यक्रम चलाया गया। वही मिडिल स्कूल के बच्चों को कोपरा जलाशय भ्रमण संरक्षण करने के लिए शपथ पथ दिलाया गया। इसके पश्चात रंगोली प्रतियोगिता व चित्रलेखा प्रतियोगिता भी कराया गया, साथ में सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम
का मुख्य उद्देश्य कोपरा आर्द्रभूमि के हानिकारक वनस्पतियों को फैलने से रोकना एवं संरक्षण संवर्धन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कोपरा सरपंच अश्वनी सूर्यवंशी, उपसरपंच दीपक यादव, प्रधान पाठक चंद्रशेखर पाण्डेय, देवेन्द्र तिवारी, पंकज कुमार शुक्ला, पूर्णिमा देवांगन, रजनी देवांगन एवं परिमल प्रयास संस्थान के ओमप्रकाश श्रीवास (सचिव), द्वारिका तिवारी, ऋतिक तिवारी, अरुण श्रीवास एवं रितेश श्रीवास उपस्थित रहे।




