श्रीवास समाज का प्रतिभावान छात्र सम्मान एवं सामाजिकजनों का सम्मान समारोह 20 को

- Advertisement -
  • बहुप्रतीक्षित और गरिमामय आयोजन का है इंतजार,,,6 फरवरी तक दिया जा सकता है आवेदन

संतोष कुमार श्रीवास 9098156126
बिलासपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह एवम सामाजिकजनों का सम्मान समारोह 20 को का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2024, दिन मंगलवार किया जा रहा है जिनमें बिलासपुर संभाग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर खेल अथवा शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं ,उन्हें श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समाज के बच्चो को 6 फरवरी तक अपने मार्कशीट जमा करने का मौका है। श्रीवास समाज बिपासपुर के पदाधिकारी अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास घुरू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास कोरबा, सचिव चंद्रमणि कुदुदंड, सह सचिव सुमित श्रीवास सरकंडा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास बेलसरी मंगला, सह कोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास गोकुलधाम से या अपने अपने इकाई में मार्कशीट जमा किया जा सकता है। इस बार समाज के समाजिकजनों जिन्होंने समाज के विकास और दिशा देने में योगदान दिया है उनको भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान प्राप्ति के लिए निम्न अहर्ता निर्धारित किया गया है -1. कक्षा 8वीं – A प्लस उत्तीर्ण, 2. कक्षा 10 वीं – 65% न्यूनतम प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण 3. कक्षा 12 वीं – 65% न्यूनतम प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण 4. किसी भी विषय में स्नातक – 65% न्यूनतम प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण 5. किसी भी विषय में स्नातकोत्तर – 65% न्यूनतम प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण, 6. खेल प्रतिभा – राज्य राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय स्थान प्राप्त कर्त्त .7. किसी क्षेत्र विशेष ( शैक्षणिक ) में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए.
आवेदन करने के लिए दस्तावेज
1.शैक्षणिक सत्र 2022-23 सर्टिफिकेट की सॉफ्टवेयर कॉपी, 2.प्रतिशत, 3.पता,4.मोबाइल नंबर

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -