बेलसरी में भव्य स्वागत से अभिभूत हुए बीजेपी प्रत्याशी
बेलसरी, तखतपुर। बीजेपी प्रत्याशी धरमजीत सिंह 10 नवंबर को चुनाव प्रचार अभियान में बेलसरी पहुंचे। मंचीय कार्यक्रम में उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तखतपुर में चारों ओर उगाही का खेल चल रहा है।
जहां भी हम लोग प्रचार में जा रहे है वहां यही शिकायत मिल रहा है कि सरपंच से लेकर जिला पंचायत प्रतिनिधियों को काम के एवज में पैसा लिया जा रहा है। प्रतिनिधि और जन सामान्य सभी उगाही से परेशान है। तखतपुर सहित क्षेत्रभर में दादागिरी चल रहा है। चारो ओर गुंडागर्दी का आतंक है। तखतपुर विधानसभा में दो दो विधायक घूम रहे है, सभी वर्ग उन दोनों से परेशान हो चुके है। लोरमी से मैं वर्तमान विधायक हूं आप लोग जाकर पता कर सकते है मेरा कार्य और व्यवहार कैसा है। हमे तखतपुर में भय, आतंक मुक्त विधानसभा बनाना है इसके लिए कमल पर बटन दबाकर विजयी बनाना है। मैं जरूरत के मूलभूत सुविधाओं को जीतने के बाद तुरंत कराऊंगा। बेलसरी में आवास के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। मुझे इसकी जानकारी है। बेलसरी में पंडित परिवार के इंजीनियर मेरे बचपन के मित्र रहे है। जितने के बाद बेलसरी में मैं जरूर आऊंगा और मां महामाया से आशीर्वाद लूंगा। मैं बेलसरीवासियों के स्वागत से गदगद हूं और सदैव आभारी रहूंगा।
राशन, पानी तक नहीं पहुंचा पाए पांच सालों में : राजू सिंह
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री ने कहा की पिछले पांच साल में तखतपुर विधानसभा में लूट मची हुई है। बेलसरी सहित पूरे क्षेत्र में राशन, बिजली पानी सहित मूलभूत सुविधाएं का टोटा पड़ा है। इस बार तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में शांति लाना है। धर्मजीत भईया को जितना है।
मोदी है तो मुमकिन है : राजकुमार
राजकुमार यादव ने मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए बताया की बीजेपी के सरकार आने पर प्रत्येक विवाहित महिला को 1000 रुपए उनके खाते में भेजा जायेगा। सभी को रसोई गैस और आवास दिया जाएगा।
सरल, सभ्य व्यक्ति को इस बार दें मौका : संतोष श्रीवास
बेलसरी निवासी पत्रकार संतोष श्रीवास ने कहा की अब समय आ गया है कि ऐसे व्यक्ति को जिताएं जो गरीब लोगों से जुड़कर काम करता हो, दुख सुख में शामिल रहता हो, जो सभ्य और और संस्कारवान हो। लोरमी में चार बार के विधायक रहे, जिन्हे लोग भगवान की तरह पूजते है,,ऐसे व्यक्ति धर्मजीत सिंह को कमल छाप पर जीता कर तखतपुर विधानसभा से विजयी बनाना है।
इस अवसर पर राजकुमार यादव, संतोष श्रीवास, सुरेंद्र कोसले, चंद्रमणि श्रीवास, सुमित श्रीवास, अमित यादव, राजेश, राजकुमार, मनीष, राधे हरि, विनोद, सुदर्शन, श्री राम, सहदेव यादव, प्रदीप बंजारे, गोपाल पांडे, विषम साहू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन बंशी पाड़े ने एवम आभार प्रदर्शन श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास ने किया।




