
श्री न्यूज 36 गढ़। पाली। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत का जन्मदिन आज नगर पंचायत पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की सांसद प्रतिनिधि श्रीमती सावित्री श्रीवास एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती शकुंतला मरावी के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाईं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने ईश्वर से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री यशवंत लाल, पूर्व एल्डरमेन श्रीमती चमेली सोनी, प्रभा गायकवाड़, कुसुम दीदी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। उपस्थित महिलाओं ने सांसद महोदया के स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए उनके प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।


