बच्चों का मोबाइल लत : मां ने छिपाया फोन, तो कर ली आत्महत्या

- Advertisement -

@ मोबाइल चलाने को लेकर भाई-बहन में विवाद, मां ने फोन छिपाया तो 17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

Oplus_16908322

श्री न्यूज 36 गढ़। कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी बस्ती में एक दुखद घटना सामने आई है। घर में मोबाइल फोन चलाने को लेकर भाई-बहन के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी बात से परेशान होकर मां ने मोबाइल फोन छिपा दिया, जिससे नाराज 17 वर्षीय किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Oplus_16908288

मिली जानकारी के अनुसार, शरीफ कुरैशी की 17 वर्षीय बेटी सानिया नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार में केवल एक मोबाइल फोन था, जिसे लेकर 12 वर्षीय भाई और बहन के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। भाई को मोबाइल चलाने के लिए अधिक समय मिलता था, जबकि बहन भी मोबाइल इस्तेमाल करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी।

Oplus_16908288

बच्चों के विवाद से परेशान होकर मां ने मोबाइल फोन छिपा दिया और नाराजगी जताते हुए कहा कि अब किसी को भी मोबाइल नहीं मिलेगा। मां की इस बात से नाराज होकर सानिया घर के अंदर चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। पिता ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

बाद में किशोरी बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Oplus_16908288

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल, पारिवारिक संवाद और बच्चों की भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत को उजागर किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -