बिलासपुर में हेरोइन की हो चुकी है एंट्री, ढ़ाई लाख के हेरोइन सहित अमृतसर का युवकगिरफ्तार

- Advertisement -

@ पंजाब के अमृतसर से हेरोइन लाकर बिलासपुर में बेचने की तैयारी, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

@ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई, 11.73 ग्राम हेरोइन और ₹10,500 नगद बरामद**

Oplus_16908288

श्री न्यूज 36 गढ़। बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ACCU बिलासपुर और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में बेचने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख बताई गई है, तथा ₹10,500 नगद बरामद किया है।

Oplus_16908288

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उसलापुर बाजार के आसपास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ACCU अधिकारी श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की और संदिग्ध दीपक वालिया को पकड़ लिया।

Oplus_16908288

तलाशी के दौरान उसके पास से पारदर्शी जिपर वाली पॉलीथिन में रखी 11.73 ग्राम हेरोइन और ₹10,500 नगद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अमृतसर से मादक पदार्थ खरीदकर बिलासपुर लाने और स्थानीय ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की बात बताई। वह हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था।

Oplus_16908288

**अमृतसर का निवासी, उसलापुर में रह रहा था आरोपी**

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक वालिया (32 वर्ष), पिता कमलजीत सिंह वालिया, निवासी सुभाष कॉलोनी, गली नंबर 07, थाना बी-डिवीजन, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता वास्तु शिखर अपार्टमेंट, उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर बताया गया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सकरी में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और आरोपी के वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुदीप सरकार, ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, पीएसआई अर्चना साहू, टिकराम निषाद, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे सहित ACCU और थाना सकरी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार की घोषणा की है।

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -