
दिनेश श्रीवास पाली, कोरबा
पाली। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर सिंह जगत ने विभिन्न गांवों का दौरा कर देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि के दौरान विजय बहादुर सिंह जगत ने रजकम्मा, बड़ेबांका, डोड़की, सगुना, कुटेलामुड़ा, ईरफ, लाफा, चैतुरगढ़, तिलैहा, शिवपुर, पोड़ी, पुलाली कला तथा सपलवा, सिल्ली और परसदा सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय देवी मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

विजय बहादुर सिंह जगत ने नवरात्रि को शक्ति, भक्ति और आस्था का पर्व बताते हुए कहा कि माता रानी की कृपा से प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे। उनके इस धार्मिक दौरे में स्थानीय कार्यकर्ता और सहयोगी भी शामिल रहे।

इस अवसर पर राजेश ठाकुर, सत्यनारायण पैकरा, सत्यनारायण राज, रामानंद निषाद और सत्यनारायण कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

