भोयरा पटेल समाज करेगा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

- Advertisement -
Oplus_16908288
Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

पाली, कोरबा। भोयरा पटेल समाज, कोरबा जिला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने जिलेभर के होनहार विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करने का निर्णय लिया है।

 

इस संबंध में कसनिया स्थित मरखी माता मंदिर में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ समाज की इष्ट देवी मां शाखांभारी देवी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया।

Oplus_16908288

समाज के प्रदेश अध्यक्ष आत्मनारायण पटेल एवं जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल ने बताया कि सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभावान बच्चे संसाधनों और उचित मंच के अभाव में अपनी प्रतिभा को सामने नहीं ला पाते। ऐसे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल से अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

समाज के वरिष्ठजनों ने सभी सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक संख्या में सम्मान समारोह में शामिल होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

**बैठक में ये रहे उपस्थित**

बैठक में मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष आत्मनारायण पटेल, जिला संयोजक रामफल पटेल, जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुकालू राम एवं घनश्याम पटेल, राजनीति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बजरंग पटेल, जिला सलाहकार सुरित राम, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भागवत पटेल, कृषि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नंदलाल पटेल, जिला मंच संचालक संतोष पटेल (दलहा राज), ईश्वर पटेल (लाफा राज), दया राम (कोरबा राज) एवं गंगा पटेल (छुरी राज) सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -