दल्लीराजहरा की दिशिका ने रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक

- Advertisement -

@ 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर बालोद जिले का बढ़ाया मान

@ सीमित संसाधनों में सड़क पर अभ्यास कर हासिल की शानदार सफलता

@ नपा दल्लीराजहरा अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, सभापति भूपेंद्र श्रीवास सहित लोगों ने दी बधाइयां

श्री न्यूज 36 गढ़। दल्ली राजहरा। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर दल्ली राजहरा के नन्हे स्केटर्स ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर और बालोद जिले का नाम रोशन किया है। 19वीं छत्तीसगढ़ स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में दल्ली राजहरा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर नगर को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक केपीएस सरोना, रायपुर और नया रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के सैकड़ों स्केटर्स ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दल्ली राजहरा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।

Oplus_16908288

दिशिका ने जीते दो स्वर्ण, तेजस ने दो रजत पदक अपने नाम किए

प्रतियोगिता में 10-12 वर्ष आयु वर्ग में दिशिका कुकरेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-लैप और 2-लैप, दोनों रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी आयु वर्ग में याशिका कुकरेजा ने 1-लैप रेस में कांस्य और 2-लैप रेस में रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया।

वहीं, 6-8 वर्ष आयु वर्ग में तेजस जैन ने दोनों रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। इसी तरह 8-10 वर्ष आयु वर्ग में रिशाल सिंह ने 2-लैप रेस में रजत पदक हासिल किया।

टीम के अन्य प्रतिभागियों में सानवी जंघेल (8-10 वर्ष), तनय जैन (10-12 वर्ष) और निश्चय राणा (6-8 वर्ष) भी शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

Oplus_16908288

सड़क पर अभ्यास कर हासिल की राज्य स्तरीय सफलता

इस उपलब्धि की खास बात यह रही कि खिलाड़ियों ने किसी विशेष स्केटिंग ट्रैक या अत्याधुनिक सुविधाओं के बिना सामान्य सड़क पर अभ्यास कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल की। टीम के कोच श्रेयांश यश चंद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और पूरी लगन के साथ तैयारी की है। पहली ही कोशिश में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस तरह का प्रदर्शन करना सभी खिलाड़ियों के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है।

कोच श्रेयांश यश चंद ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने अभ्यास और तैयारी के दौरान सहयोग के लिए दल्ली राजहरा रेलवे प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे सभापति भूपेंद्र श्रीवास अन्य प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Oplus_16908288

नन्हे खिलाड़ियों की उपलब्धि से नगर में खुशी

दल्ली राजहरा के इन नन्हे स्केटर्स की सफलता ने साबित किया है कि प्रतिभा किसी विशेष सुविधा की मोहताज नहीं होती। उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर सीमित संसाधनों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से नगर के अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सभी खिलाड़ियों की यह सामूहिक उपलब्धि दल्ली राजहरा के लिए गर्व का विषय है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -