बेलासपुर म बवाल होगे रे… रक्षाबंधन के दिन भी शांत नहीं रह पाया बिलासपुर

- Advertisement -
Oplus_16908288
Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

बिलासपुर। रक्षाबंधन की रात बिलासपुर शहर में उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। देर रात तक कोतवाली और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Oplus_16908288

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक युवक के साथ मारपीट के बाद हुई। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया पर गाय को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला भी सामने आया, जिसे लेकर हिंदू संगठन से जुड़े लोग शिकायत करने थाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस जांच में विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम की कड़ी अभी स्पष्ट की जा रही है।

Oplus_16908288

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और थाना परिसर तथा आसपास मौजूद लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद दोबारा भड़कने के बाद भीड़ में जमकर नारेबाजी हुई। कुछ लोगों द्वारा पटाखे जलाकर दूसरे पक्ष की ओर फेंके जाने की भी बात सामने आई है। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच मोर्चा संभालना पड़ा।

Oplus_16908288

पथराव से कई पुलिसकर्मियों को लगी चोट

Oplus_16908288

भीड़ में अचानक हुए पथराव से कई पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी है। जिसमें तारबाहार टीआइ रवि तिवारी की सिर फट गया है तो वही आरक्षक सोनू पाल सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों को चोट लगी है।

सभी थानों से बुलाना पड़ा पुलिस बल

हालात को नियंत्रण में लेने के लिए शहर के दूसरे थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को सिटी कोतवाली बुलाया गया। पुलिस ने पहले भीड़ को पीछे हटाने और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तो आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

मौके पर पुलिसकर्मी हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहे। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए आसपास के इलाकों में भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई।

एसएसपी खुद सड़क पर उतरे

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में ली।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

Oplus_16908288

सीसीटीवी से होगी पत्थरबाजों की पहचान

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने में जुटी है। विवाद की शुरुआत किस बात से हुई, पहला पत्थर किस ओर से चला और इसके बाद हिंसा किस तरह बढ़ी—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस द्वारा घटनाक्रम के वीडियो भी जुटाए जा रहे हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। दोषियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमन-चैन बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति हिंसा, पथराव या उपद्रव में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल कोतवाली, खपरगंज और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -