
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बेरला/बेमेतरा। सर्व सेन नाई समाज जिला बेमेतरा के ब्लॉक बेरला का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में जिला एवं विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

निर्वाचन के दौरान कन्हैया सेन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी
* अध्यक्ष: कन्हैया सेन
* उपाध्यक्ष: खमन श्रीवास
* कोषाध्यक्ष: जितेन सेन
* सह-कोषाध्यक्ष: ललित सेन
* मंत्री: योगेश्वर सेन
* सह मंत्री: त्रिभुवन श्रीवास
* प्रचार मंत्री: मोहित राम सेन
* संगठन सचिव: शत्रुघ्न लाल सेन
* सहसचिव: अश्विनी श्रीवास
* मीडिया प्रभारी: अरमान श्रीवास
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सहित छल्ली सेन, नेमसिंह सेन, संतोष सेन, लोमस सेन, डेनिम सेन (संरक्षक), रवि सेन, साजा ब्लॉक के जितेंद्र सेन, राम सेन एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही बेमेतरा जिले के चारों ब्लॉकों का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न होने की घोषणा की गई।


