क्या आप भी मौत के मुहाने पर सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में तो नहीं है..!

- Advertisement -
Oplus_16908288

@ रतनपुर पुलिस में लोगों को उठक बैठक करा दी समझाइश 

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

रतनपुर। बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में तेज पानी के बहाव और खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट को लांघकर खतरनाक स्थान पर पहुंचकर सेल्फी एवं वीडियो बनाने वालों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की।

Oplus_16908288

16 अगस्त 2026 को सामने आई तस्वीरों में कुछ लोग सुरक्षा गेट को पार कर वेस्टवियर के दूसरी ओर तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी और वीडियो बनाते दिखाई दिए। इनमें कुछ लोग अपने परिवार, बच्चों एवं महिलाओं के साथ भी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्थान पर पहुंचे थे।

Oplus_16908288

सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट लांघकर अंदर पहुंचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए गहरे पानी में नहीं जाने, तेज बहाव के करीब नहीं पहुंचने तथा रील और सेल्फी के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालने की समझाइश दी।

लापरवाही करने वालों को मौके पर उठक-बैठक कराकर चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर के आसपास जाने से बचें और सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड एवं गेट को किसी भी स्थिति में पार न करें।

रतनपुर पुलिस द्वारा बारिश के मौसम में नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Oplus_16908288

पुलिस की अपील

सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है। बारिश के मौसम में खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -