श्रीवास समाज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

- Advertisement -
Oplus_16908288
Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर  श्रीवास भवन (सेन मार्ग) में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।

Oplus_16908288

श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छायाचित्र और राष्ट्रीय ध्वज का पूजा-अर्चना कर किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात पदाधिकारी एवं सामाजिक जनों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा श्रीवास भवन  “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगों ने अपनी अपनी बाते रखी। देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। इस गौरवमयी आयोजन का समापन मिठाई वितरण और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास पत्रकार,  सह सचिव सुमित श्रीवास, संरक्षक गोरे गुरुजी, जवाहर, लक्ष्मी, डीआर श्रीवास, डॉ शिवनाथ श्रीवास, रोशन, नरेंद्र, सनत, मनोहर, रमेश, आशीष, शुभम्, निखिल, सैलून संघ के राकेश श्रीवास, विमल, मणिशंकर, हरीश, संतोष चौकीदार, छोटू आदि शामिल थे।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -