सावधान ! शराब पी कर वाहन चलाया तो होगी बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -

@ महज 7 माह में 2459 शराबी वाहन चालकों पर हो चुकी कार्रवाई
@ 1379 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
@ शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच होता है सघन चेकिंग

@ यातायात नियमों की अनदेखी पर बिलासपुर पुलिस की सख्ती

Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस बिलासपुर ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे तथा पर्यवेक्षण अधिकारियों की निगरानी में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Oplus_16908288
इस तरह रहेगा विज्ञापन,,,

यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक शराब का सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2459 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी प्रकरण न्यायालय भेजे गए, जहां संबंधित वाहन चालकों पर अर्थदंड लगाया गया। वहीं नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले 1379 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

Oplus_16908288

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा में शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच दुर्घटनाओं की संख्या अधिक सामने आने पर यातायात पुलिस ने इस समय विशेष अभियान शुरू किया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट लगाकर सघन जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने के अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, रेड लाइट उल्लंघन, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन, ट्रिपल सवारी, स्टंटिंग, गलत नंबर प्लेट, हूटर, प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। ITMS के माध्यम से ऑनलाइन चालानी कार्रवाई भी जारी है।

Oplus_16908288

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं। धैर्य, संयम और सतर्कता के साथ यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -