
@ कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक और क्रेडा अध्यक्ष
@ श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग ने किया घासी श्रीवास का सम्मान
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। जिले में श्रीवास/सेन समाज से एकमात्र एल्डरमैन बने और चकरभाठा इकाई को संगठित करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज गौरव चकरभाठा निवासी घासी राम श्रीवास सहित अन्य एल्डरमैन बलदेव गिरी गोस्वामी, सुनिल कट्टी मलघानी, ज्योति कुलदीप, देवेंद्र कौशिक ने साहू भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवननी, एसडीएम मैडम, डॉ रामकुमार कौशिक, मंडल अध्यक्ष बोदरी लव श्रीवास, पेंगन वर्मा, दिनेश पांडे, कुशल पाण्डेय, संतोष साहू, ठाकुर राम कौशिक, गौकरण ठाकुर, विनोद वर्मा, निक्की शर्मा, सुरेश केवट, भोला सारथी, ठाकुर राम कौशिक, श्रीमती सरिता यादव सहित अनेक लोग शामिल हुए।

श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग ने किया सम्मान
पदभार ग्रहण के अवसर पर श्री श्रीवास सहित अन्य पांच एल्डरमैन को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास पत्रकार, मुकेश श्रीवास पूर्व सह सचिव बिलासपुर, संरक्षक राजेश श्रीवास, छन्नू श्रीवास, जगदीश श्रीवास शिक्षक नयापारा, व्यवसाई आकाश श्रीवास, व्यवसाई विकास श्रीवास बोदरी, बिल्हा इकाई के अध्यक्ष ओम श्रीवास, नितिन श्रीवास बिलासपुर, शिवम श्रीवास चकरभाठा, मानसी, मनीषा, नेहा श्रीवास, राधे श्रीवास, बाला राम श्रीवास, पीला राम श्रीवास, राजेंद्र श्रीवास, संजय श्रीवास सहित सामाजिक जनों ने स्मृति चिन्ह ”श्री श्री 1008 सेन जी महाराज” की छायाचित्र भेट कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दिए।


