@ मरीज और परिजन बन सकते है शिकार
@ यदि लिफ्ट में पानी लगातार जाएगा तो वहाँ भी हो सकता है बड़ा हादसा


संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। लाखों-करोड़ों खर्च करने के बाद भी थोड़ी सी बारिश में सिम्स के दीवाल से पानी का धार चालू हो जाता है, जो रेम्प में नदी के समान बहने लगती है। जरा सोचिए…! कोई मरीज या मरीज के परिजन इस पर चले और पानी के कारण फिसल जाए,,,? उस व्यक्ति के ऊपर क्या हो सकता है इसका अंदाजा यूं ही लगाया जा सकता है। रैम्प का पानी सामने लिफ्ट में भी चला जाता है। लिफ्ट में पानी जाने के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता है। करंट का भी खतरा बढ़ जाता है। 5 जुलाई रविवार को दोपहर बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश के बाद सिम्स की पोल खुल गई। आज सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी और अभी 8 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत मिले है। जहां स्थिति और भी दयनीय हो सकती है।

सिम्स में जहां मरीज ड्रॉप किया हैं वहां इतनी पानी का जमा हो जाता है कि कोई तालाब सा नजर आता है। ठीक उसी के बगल में नाली के पास जनरेटर रखा हुआ है, पानी जमाव के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


