शिक्षक द्वारा नाबालिक बच्ची के दैहिक शोषण के विरोध में फूटा आक्रोश, रैली निकाल की गई फांसी की मांग

- Advertisement -

@ इस मामले में आरोपित शिक्षक जेल में है दाखिल

@ एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारी सहित जांच अधिकारी को किया गया है निलंबित

Oplus_16908290

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। बिलासपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल से जुड़े एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर मंगलवार को शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सर्वसेन /श्रीवास समाज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की गई।

बिलासपुर के सिरगिट्टी में स्थित सेंट जेवियर स्कूल में नाबालिक छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक के द्वारा दुष्कर्म करने, लगातार 1 वर्ष तक शोषण करने एवं इस बात की जानकारी अन्य शिक्षकों को होने के पश्चात भी कार्रवाई नहीं करने के, विषय में जन आक्रोश फ़ूट पड़ा और आज सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के नेतृत्व में सर्वसेन समाज एवं सर्व समाज के द्वारा बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम से बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया, जिसमे दुष्कर्मी को फांसी की सजा देने एवं इस घटना का निष्पक्ष जांच कर अन्य दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई तथा सेंट जेवियर स्कूल का संचालन बंद करने संबंधी मांग किया गया।

Oplus_16908288

मंदिर परिसर से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली
सर्वसेन समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारी शहर के मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। वहां से नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक एक विशाल रैली निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में नागरिकों ने ‘बेटी को न्याय दो’ “आरोपियों को फांसी दो,,,” “स्कूल प्रबंधन मर्दाबाद,, ” के नारे लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। रैली के वापस आने के बाद तुलजा भवानी मंदिर के पास समाज के वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया।

Oplus_16908288

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -