@ लगातार बढ़ रहे मामले, स्टंट बाजी में युवतियां भी नहीं है पीछे
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर । थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर रायपुर हाईवे मार्ग पर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती क्रेटा कार के सन रूप में बैठकर स्टन्टबाजी कर मानव जीवन को खतरे में डालकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पर चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही। क्रेटा वाहन क्रमांक CG 10 BE 4400 को जप्त कर की गई कार्यवाही। वाहन चालक – प्रशांत जायसवाल पिता जीत जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड महुआ होटल के पास थाना कोतवाली बिलासपुर।

घटना के संबंध में चकरभाठा पुलिस के अनुसार 21 जून की रात्रि करीबन 2 से 3 बजे के मध्य रायपुर बिलासपुर मार्ग स्थित हिर्री माइंस के पास वाहन चालक प्रशांत जायसवाल द्वारा अपने क्रेटा वाहन CG 10 BE 4400 में अपने मित्र को बैठाकर मानव जीवन को खतरे डालकर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती कार में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सन रूप में बैठकर स्टैंडबाजी करने का रिपोर्ट दर्ज होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त वाहन को पकड़ कर थाना चकरभाठा लाया गया। वाहन चालक प्रशांत जायसवाल से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा अपने क्रेटा वाहन से यातायात नियमों का अनुपालन करना स्वीकार किया है। थाना चकरभाठा द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।


