@ नगर निगम की ओर से करेंगे पैरवी, श्रीवास समाज हुआ गौरवान्वित

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। नगर पालिका निगम बिलासपुर की ओर से हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ में शासन की ओर से पैरवी करने 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें श्रीवास समाज से डॉ मांडवी भारद्वाज और श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के कानूनी सलाहकार भूपेंद्र श्रीवास को शामिल किया गया है। इन दोनों की नियुक्ति से पूरा श्रीवास समाज गौरवान्वित है। नगर निगम बिलासपुर में स्टैंडिंग काउंसिल में कुल 10 वकीलों को शामिल किया गया है जिसमें आशुतोष सिंह कछवाहा अधिवक्ता, भूपेंद्र श्रीवास अधिवक्ता, श्रीमती मांडवी भारद्वाज अधिवक्ता, मयंक मूलचंदानी अधिवक्ता, अमितेश पांडे अधिवक्ता, श्रीमती गीताजंली पांडे अधिवक्ता, कृष्ण गोपाल यादव अधिवक्ता, शिखर शुक्ला अधिवक्ता, सु श्री पोलमी दास अधिवक्ता, एवं करन कुमार बहरानी अधिवक्ता को शामिल किया गया है।

ज्ञात हो कि भूपेंद्र श्रीवास हाईकोर्ट अधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे है। वे तखतपुर क्षेत्र मोछ गांव से आगे आकर बिलासपुर में और एशिया के सबसे हाई कोर्ट बिलासपुर में सेवाएं दे रहे है। वे श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के कानूनी सलाहकार भी है। वहीं डॉ माड़वी भारद्वाज वाइस प्रेसिडेंट ऑफ हाई कोर्ट छत्तीसगढ़, केंद्रीय सरकार में अधिवक्ता और वर्तमान में नगर निगम बिलासपुर में स्टैंडिंग काउंसिल में रखा गया है। वे श्रीवास समाज के गौरव सालिक राम भारद्वाज की बहु एवं निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज की धर्मपत्नी है।
इनकी नियुक्ति पर श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास पत्रकार ने कहा कि हमारे समाज के गौरव है। साथ ही आज समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। समाज में भी अनेक गतिविधियों का सफल आयोजन हो रहा है। जिससे समाज को नई दिशा मिली है।


