संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
दुर्ग। शादी सीजन में छत्तीसगढ़ में चलने वाली सभी ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। कुछ ट्रेनें घोषित रूप से रद्द है। जिसका खामियाजा गांव, गरीब यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। 24 अप्रैल 2026 को सुबह दल्ली राजहरा से रायपुर को चलने वाली वाली लोकल ट्रेन नंबर 78816 की हालत देख मन दुखित हो उठता है। जब इतनी भीड़ रहती है तो ट्रेनों की संख्या क्यों नहीं बढ़ाई जाती? क्या लोगों की कीमत भेड़ बकरी के सामान हो चुकी है? क्या रेल विभाग द्वारा द्वारा किए जा रहे दावे फिर कागजों पर है? कई सवाल है जिसका जवाब प्रशासन को देना ही होगा।


