राष्ट्रीय स्तर के टी 20 मैच पर असुरक्षा और गंदगी का आलम, शराबियों के बीच मैच देखने मजबूर है दर्शक

- Advertisement -

@ बड़े बड़े हस्ती रोज पहुंच रहे मैच देखने पर स्टेडियम की सुरक्षा भगवान भरोसे

दर्शकों के बीच नशे में शराबी
स्टेडियम में सफाई के अभाव में पसरा गंदगी
जगह जगह बिखरे पड़े है पानी बोतल एवं अन्य कचरा

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बाल टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता का राजा रघुराज स्टेडियम बिलासपुर में हो रहा है। नगर के बड़े बड़े हस्ती यहां मैच देखने राज आ रहे है। दूसरी ओर स्टेडियम में सफाई और सुरक्षा नहीं के बराबर है। इमलीपारा प्रवेश द्वार पर गंदगी का अंबार लगा हुआ। बाथरूम की स्थिति देखने लायक भी नहीं है। दर्शक स्टैंड में मैच के दौरान शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। फूहड़ फूहड़ गाली चलते रहता है। पुलिस का एक जवान तक नहीं रहत है। हद तो तब होती है जब मैच चल रहा होता है,,,महिलाएं भी मैच देखने पहुंचती है और शराबी शराब के नशे में गाली गलौच करते रहते है। इमलीपारा स्टैंड की ओर गंदगी का अंबार लगा रहता है। दर्शक जब आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का मान कर वहां जाते है तो असुरक्षा और गंदगी से नाराज होकर वापस आते है। दर्शकों के पास कोसने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -