@ बिलासपुर : घनश्याम कौशिक और प्रदीप कौशिक को कमान


संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।





शांतनु साहू को बिलासपुर का प्रभार

जारी आदेश के अनुसार, राजेन्द्र नायक को रायपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि शांतनु साहू को बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल, नरोत्तम श्रीवास सहित अनेक बीजेपी नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान मिला है।

भूपेंद्र शंकर सेन को प्रदेश कार्यालय प्रभारी का मिला प्रभार
घोषित सूची में उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र शंकर सेन सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। संगठन में महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे महिला सहभागिता को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में नरोत्तम श्रीवास शामिल
बीजेपी के बिल्हा विधानसभा से कर्मठ कार्यकर्ता और श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग के संरक्षक नरोत्तम श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे इसके पूर्व मंडल में विभिन्न पदों के साथ साथ जिला में उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके है। अब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व मिलने पर सिरगिट्टी, बननाक, बिल्हा सहित बिलासपुर में भारी उत्साह है।


